Tuesday, August 26, 2008

छोटी बहन

अपनी छोटी बहन के लिए ............
छोटी बहन ,सबसे प्यारी होती है ,
यादो में सबसे मीठी,
कविताओं मे भी सबसे अच्छी ।
बातो मे सबसे निराली ,भावनाओ में कोमल ,
सपनों से नाजुक होती है छोटी बहन ,
दिल -दिमाग ,सासं इन सबसे से
अलग चेहरा लेकर रहती है
छोटी बहन ।

Sunday, August 24, 2008

अपने दोस्त राहुल को........

"कैसे लिख दूँ की लग जायें मेरी उमर भी तुझको ,हम ख़ुद इस उमर के सहारे नही ,हो तो तेरी उमर उतनी जितने की आसमान में तारे "
माँ के सुकुमार और बहन के दुलारे राहुल को जन्मदिन की बहुत -बहुत बधाई । ऊपर वाला तुम्हारे सपने साकार करे।
" आने वाले दिन
मौसमो के दिन हो ,
मुस्कराने के दिन हो ,
जूझने के दिन के बाद ,
जीतने के दिन हो,
हमारे दिन हो ।"

Saturday, August 23, 2008

सुन्दरता


"लड़के का केवल लड़का होना ही काफी होता है । पर कन्या के जन्म में प्रकट करने के लिए उसकी सुन्दरता का विश्लेषण उसके साथ लगाना आवशक हो जाता है।

Thursday, August 21, 2008

दिल की दो लाइन

"पत्थर पे सिर रख कर सो जाने को जी चाहता है ,इतना रुलाया है अपनों ने , अपने पे हंसने को जी चाहता है। "(अज्ञात )