Showing posts with label man ka meet ....... Show all posts
Showing posts with label man ka meet ....... Show all posts

Thursday, January 28, 2010

दोस्ती --तमाम खूबसूरत रिश्तों में से एक रिश्ता........

दोस्त जीवन भर की उपलब्धि होता है ,जिस पर गुरुर  किया जाता है. जिस रिश्ते के साथ जी भर कर मिलना होता हो और उसके जाने पर जी न भरे उस रिश्ते को हम  दोस्ती  कहते है . इसी  वजह से  दुनिया के तमाम रिश्तों में से एक खूबसूरत रिश्ता दोस्ती का होता है . "दोस्त तो स्ट्रीट लाइट कि तरह होते है ,वे रास्ते को छोटा  नहीं बनाते ,लेकिन राह में वह रौशनी भर देते है . जिससे आपका सफ़र तय करना सहज हो जाता है . "
दोस्त बनना या बनाना हमारी व्यक्तिगत भावनाए होती है जिससे  कोई अजनबी इन्सान हमारा अच्छा साथी साबित होता है .  कोई हम उम्रर इन्सान हमारे साथ काम करता हो , पढ़  या खेल रहा हो वो दोस्त बन जाये वो  मार्गदर्शक  तो हो सकता है लेकिन जरुरी नहीं कि एक अच्छा दोस्त बने . दोस्ती के लिए समय चाहिए जिससे एक दुसरे को समझा जा सकें . हममें से ज्यादा तर लोग यह सोचते हैं कि जो इन्सान हमारी पहचान का समर्थन या सहयोग करते है वो ही हमारे सच्चे दोस्त है बल्कि मेरे हिसाब से ऐसी  बातें आत्म मोह वाली होती है .जब वक्त गुजर जाता है तब पता चलता है कि हमने दोस्त बनाने में क्या गलती कि थी . आत्म मोह वाली बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है खास कर जब दो मेल -फीमेल दोस्त हो . एक सही दोस्त आपकी जिंदगी को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है
दोस्त बनाने के लिए हमको को न तो धर्म ,जाति देखने होते हैऔर न ही रुतबा .  दोस्ती करने में  सबसे बड़ी बात तो यह भी होती कि जन्म कुंडली मिलाने  का कोई झन्झट नहीं है .इस खूबसूरत  रिश्ते में सबसे खास बात यह भी होती  कि  लड़ाई हो जाने पर जब बिना बातचीत के नहीं रहा जाता   तो बस  हमको यह कहना होता है कि क्या बे ज्यादा दिमाग ख़राब है सॉरी बोल तो रहा हूँ देख आज तेरी वाली बड़ी अच्छी लग रही चल देख कर आते है और कुछ ऐसा  ही लड़किओं कि तरफ भी  होता है! ......फिर से दोस्ती का रंग शुरू हो जाता है ...
एक खूबसूरत कथन है," ईश्वर जब हमे अपने अनुकूल परिवार नहीं दे पाते तो वे दोस्तों को हमारी जिंदगी में भेजर  हमसे माफ़ी मांग लेते है "

मन कि बात----दोस्त नाराज हो जाये तो उसे सौं बार मनाएं क्योंकि अच्छे दोस्त ढूंढे नहीं मिलते . एक वो ही इन्सान होता है जो स्वार्थ को दर किनार करके आपसे जुड़ता है . आप दुखी होते तो दोस्त को दुःख  होता है ,जब आप हंस रहे होते तो तो वो भी आपके  साथ हँस रहा होता है .